स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौत

समय निर्माण के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हों कामः मुख्यमंत्री

समय निर्माण के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हों कामः मुख्यमंत्री

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एनेक्सी भवन में गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शासन तथा विभाग के अधिकारियों से दोनों मंडलों में कराए जा रहे पुराने व गतिमान परियोजनाओं की प्रगति भी जानी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाएं। हर काम गुणवत्ता के साथ ही समय से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने बरसात से पहले की परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने और इसे समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने पिछले साल के कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।

जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर वरीयता के आधार पर प्रारंभ कराएं कार्य
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर वरीयता के आधार पर सड़कों का तत्काल काम भी शुरू कराया जाए, जिससे आम नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त हो। जून अंत तक सभी स्वीकृतियां प्राप्त कर ली जाएं। इसके बाद तत्काल इसका शिलान्यास कराया जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करके ही कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे काम समय से पूरा हो।

आयुक्त व जिलाधिकारी भी समय-समय पर करें समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026-27 की कार्ययोजना के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल की सभी विधानसभाओं में प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण कराएं। कार्ययोजना तत्काल उपलब्ध कराएं और कार्ययोजना तैयार करते ही धनराशि स्वीकृत हो। टेंडर प्रक्रिया भी साथ में ही हो। कार्यों में प्रगति लाने के लिए कमिश्नर व जिलाधिकारी अपने-अपने स्तर पर बैठक कर समीक्षा करें, जिससे निर्माण कार्यों में प्रगति हर हाल में सुनिश्चित हो।

श्रमिकों व मजदूरों की सुरक्षा का रहे पूरा इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कार्यों की निगरानी पर जोर दिया। अधिकारियों से कहा कि मौके का मुआयना किया जाए और तकनीक से इसकी ऑनलाइन निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने सेतु निगम के कार्यों में सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। कहा कि कार्यरत श्रमिकों, मजदूरों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। उनके सुरक्षा किट का पूरा इंतजाम रहे। विभाग आपसी सामंजस्यता के साथ काम करें।

मुख्यमंत्री ने मोहन सेतु की प्रगति के बारे में भी ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने देवरिया में बन रहे मोहन सेतु के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कार्यस्थल का निरीक्षण करने और सेतु के निर्माण में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो भी बिलो टेंडर कर रहे हैं, उन पर निगरानी रखते हुए ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए।

बैठक में केंद्रीय मंत्री व बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, राजेश त्रिपाठी, विमलेश पासवान, सरवन निषाद, शलभ मणि त्रिपाठी, ऋषि त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, जयप्रकाश निषाद, पीएन पाठक, विवेकानंद पांडेय समेत गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल की विधानसभा क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें