स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक

ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक

तेहरान/वाशिंगटन, एजेंसी। ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक हो गए हैं। यह धमाके एक तरह से तेहरान के लिए चेतावनी हैं। ईरान इस समय दुश्मन के जहाजों पर रोक लगाने के लिए विधेयक तैयार कर रहा है। ईरानी संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए प्रस्तावित विधेयक पर चर्चा की है। प्रस्तावित विधेयक के अनुसार, अमेरिका और इजराइल जैसे देशों के जहाजों के इस जलमार्ग से गुजरने पर रोक लगाई जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। गल्फ न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट में ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबफ ने सोशल मीडिया पर ईरान और अमेरिका के बीच भरोसे की कमी के मुद्दे पर फिर से टिप्पणी की है। उन्होंने वाशिंगटन पर कभी सैन्य धमकी देने तो कभी कूटनीति की बात करने का आरोप लगाया है। ईरान के खुफिया मंत्रालय ने घोषणा की है कि किरमान प्रांत में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात ईरान के होर्मोजगन प्रांत में स्थित दक्षिणी केशम द्वीप पर दो धमाके हुए हैं। यह धमाके होर्मोज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर किए गए। बताया गया है कि इससे पहले ईरानी सशस्त्र बलों की दुश्मन की सेना के साथ मुठभेड़ हई। होर्मोजगन के राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी के हवाले से कहा गया है कि अधिकारी धमाकों की वजह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार दिन में सऊदी अरब के अल-हदाथ और अल-अरबिया न्यूज चैनल ने खबर दी कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को 60 दिनों के लिए फिर से खोलने के समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है। चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते को अभी ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिलनी बाकी है। इस समझौते के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने वाले जहाज ईरान के पास वाले रास्ते का इस्तेमाल करेंगे। बाहर निकलने वाले जहाज ओमान के नजदीक वाले रास्ते से गुजरेंगे। इनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परिषद की मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका और ईरान अपने शांति समझौते पर लौटते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से कमर्शियल जहाजो की सुरक्षित आवाजाही और उसे फिर से खोलने की घोषणा करेंगे। कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थों के जरिए संपर्क बना हुआ है। यह बातचीत अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि ईरान के साथ जंग जल्द खत्म हो जाएगी। इस बीच ईरान ने तेहरान में आंतरिक सुरक्षा बढ़ा दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें