स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ बनेंगी शिवांगी जोशी? लॉक अप में दिखेगा टीवी की संस्कारी बहू का नया अंदाज

‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ बनेंगी शिवांगी जोशी? लॉक अप में दिखेगा टीवी की संस्कारी बहू का नया अंदाज

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवांगी जोशी जल्द ही नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ में नजर आने वाली हैं। अपने शांत, सरल और संस्कारी किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली शिवांगी इस बार दर्शकों को एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाई दे सकती हैं। शो के लॉन्च से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव, चुनौतियों और शो को लेकर उत्साह साझा किया।

हमारी संवदाता द्वारा पूछे गए सवाल पर कि क्या दर्शकों को लॉक अप में उनका ‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ वाला रूप देखने को मिलेगा, शिवांगी ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह शो उनके लिए भी एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव है और उन्हें खुद भी नहीं पता कि इस सफर के दौरान उनका कौन-सा नया रूप सामने आएगा।

शिवांगी ने कहा, “मैं हमेशा खुद को नए-नए तरीकों से चैलेंज करना पसंद करती हूं। जरूरी नहीं कि धमाका सिर्फ लड़ाई-झगड़े से ही हो। माइंड गेम्स, रणनीति और खुद को साबित करना भी उतना ही बड़ा चैलेंज हो सकता है। सच कहूं तो मुझे भी नहीं पता कि इस शो में मेरा कौन-सा नया रूप सामने आएगा, लेकिन मैं इस अनुभव को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

चुनौती को लेकर उत्साहित हैं शिवांगी

‘लॉक अप: सच या सज़ा’ में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने को लेकर शिवांगी ने स्वीकार किया कि वह स्वभाव से काफी संवेदनशील और भावुक हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक बार जब उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है, तो वह पूरी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ इसे निभाने की कोशिश करेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं काफी सेंसिटिव और नर्वस इंसान हूं, लेकिन मैंने यह चैलेंज स्वीकार किया है। अब मैं पूरी हिम्मत के साथ आगे बढ़ूंगी और खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करूंगी।”

Also Read-Lock Upp: Sach Ya Saza – रितेश देशमुख और फराह खान ने खोले शो के राज! राम कपूर समेत 14 सेलिब्रिटी होंगे कैद

उनकी इस सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और शो में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली पहचान

शिवांगी जोशी टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्हें स्टार प्लस के सुपरहिट शो **‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’** में निभाए गए नायरा के किरदार से घर-घर पहचान मिली। इस किरदार ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा बहू और बेटी की छवि दिलाई।

इसके अलावा शिवांगी ‘बेगूसराय’, ‘बालिका वधू 2’ और कई अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने रियलिटी शो **‘खतरों के खिलाड़ी’** में भी हिस्सा लिया था, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें बीच में शो छोड़ना पड़ा था।

OTT पर नई शुरुआत

अब शिवांगी पहली बार नेटफ्लिक्स जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। शो को बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। वहीं शो में राम कपूर समेत कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे।

‘लॉक अप: सच या सज़ा’ 28 जून से स्ट्रीम होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह शो शिवांगी जोशी के करियर में एक नया मोड़ साबित हो सकता है। दर्शकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि टीवी की यह संस्कारी बहू लॉक अप के कठिन माहौल में किस तरह अपनी रणनीति, साहस और व्यक्तित्व का नया रंग दिखाती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें