स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

गोमतीनगर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

गोमतीनगर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद से परेशान बताए जा रहे एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी और अंत में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली

मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह विनीत खंड स्थित ICICI बैंक में असिस्टेंट/रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिव्या को अपनी बहन बताया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दिव्या जब बैंक के पास अपनी कार से उतरीं, तभी उनका पति मानस वाजपेयी वहां पहुंच गया। आरोप है कि मानस ने दिव्या से बातचीत करने की कोशिश की। बातचीत नहीं होने पर उसने गोली चला दी। गोली लगने से दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई।

घर पहुंचकर बहन की भी हत्या

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मानस कथित तौर पर ऑटो से हुसेड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा। वहां उसकी बहन मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, मानस ने अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

तीनों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

तलाक के बाद से चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिव्या मिश्रा ने फरवरी में अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद पति-पत्नी अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था।

पुलिस को आरोपी के सोशल मीडिया स्टेटस और अन्य डिजिटल सामग्री से भी कुछ सुराग मिले हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

मोबाइल और CCTV फुटेज की जांच

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप स्टेटस, वायरल स्क्रीनशॉट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें