स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

सर्वपितृ अमावस्या पर कैराना यमुना घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सर्वपितृ अमावस्या पर कैराना यमुना घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

-हरियाणा-यूपी के हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी, पितरों की शांति के लिए किया तर्पण-पिंडदान

कैराना। सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा स्थित कैराना यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दोनों राज्यों के हजारों श्रद्धालु यमुना घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई और अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तर्पण व पिंडदान कर पूजा-अर्चना की। सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर यमुना घाट पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद विधि-विधान से पितरों का तर्पण किया। घाट पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यमुना घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की गई। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थान पर स्नान करने और गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की। नदी में स्नान कर रहे लोगों की सुरक्षा के लिए निजी गोताखोर भी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने घाट पर सतर्कता बनाए रखी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस ने श्रद्धालुओं से स्नान के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें