स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

रुपया 56 पैसे टूटकर 95.74 प्रति डॉलर पर

रुपया 56 पैसे टूटकर 95.74 प्रति डॉलर पर

मुंबई

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 56 पैसे कमजोर होकर 95.74 (अस्थायी) पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच निवेशकों के जोखिम न लेने की धारणा के कारण घरेलू मुद्रा में यह गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के कारण डॉलर-रुपय२ जोड़ी ने पिछले कारोबार की बढ़त को गंवा दिया। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में वृद्धि ने भी निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.35 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.15 के उच्च स्तर तक गया और अंत में 95.74 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 56 पैसे कमजोर है।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी पूंजी प्रवाह को समर्थन देने के उपायों की घोषणा के बाद रुपया 56 पैसे मजबूत होकर 95.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 100.16 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.94 प्रतिशत गिरकर 96.76 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा अमेरिका, इजÞराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपये में और गिरावट की आशंका है। डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि भी रुपये पर दबाव डाल सकती है।

चौधरी ने कहा कि निचले स्तर पर आरबीआई का हस्तक्षेप रुपये को सहारा दे सकता है। उनका अनुमान है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की हाजिर दर 95.40 से 96.10 के दायरे में रह सकती है। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 719.08 अंक गिरकर 73,524.26 अंक पर, जबकि निफ्टी 243.70 अंक लुढ़ककर 23,123 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,776.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि 28 मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर हो गया। एक सप्ताह पहले यह भंडार 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर रह गया था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें