स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
माटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए राज्य टीम घोषित, खिलाड़ियों को मिली किट

रविवार को पुणे के लिए रवाना होगी यूपी टीम

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए राज्य टीम घोषित, खिलाड़ियों को मिली किट
राष्ट्रीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश की टीम के साथ पदाधिकारी।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पुणे में 29 सितम्बर से शुरू हो रही राष्ट्रीय अण्डरवाटर एवं फिनस्विमिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली उत्तर प्रदेश की टीम शनिवार को घोषित की गई। शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में हुए एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों को किट प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्णिम प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उत्तर प्रदेश अण्डरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिनस्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पिछली चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस बार टीम अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए नए रिकार्ड बनाएगी। राज्य टीम में 20 पुरुष और 11 महिला खिलाडी हैं। पुरुषों टीम के मैनेजर अभिषेक पाण्डेय और कोच प्रवीण कुमार राय होंगे। वहीं महिलाओं की टीम की कोच एवं मैनेजर रूपा चौरसिया यादव बनाई गई हैं। टीम का चयन पिछले माह हुई राज्य चैम्पियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। किट वितरण समारोह में नरेंद्र चौहान के अलावा अन्तरराष्ट्रीय बैडमिन्टन कोच देवेंद्र कौशल के अलावा अन्य कई हस्तियां मौजूद रहीं।

चयनित टीमें
पुरुष टीम:
कृष्णा पाण्डेय, सुमित साहनी, विहान चंद्रा, अभिषेक कनौजिया, नवयस श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, उदय बंसल, युग गुप्ता, आरव यादव, हिमांशु साहनी, अक्षत साई गुप्ता, अवयान सिंह, गोविन्द कुमार, संजू श्रीवास्तव, अमर अवस्थी, रण बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार, अंचित सिन्हा, रोहित बिन्द। टीम मैनेजर- अभिषेक पाण्डेय एवं मैनेजर- प्रवीण कुमार राय।

महिला टीम: प्रशस्ति राठौर, आलिया नावेद, अलीना रिजवी, गायत्री, श्वेता साहनी, अकयशा सिंह, अराध्या वर्मा, सानवी यादव, इनाया कौशिक, प्रतीक्षा गुप्ता एवं रुद्राशी राठौर। कोच एवं मैनेजर- रूपा चौरसिया यादव।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें