स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेल पदक विजेताओं को दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेल पदक विजेताओं को दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेल पदक विजेताओं को दी बधाई

 नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों के नौवें दिन पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है और इससे युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा मिलेगी। राष्ट्रपति ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने इन खेलों में इस स्पर्धा का पहला स्वर्ण हासिल किया है।मुर्मू ने महिला ट्रैप में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण दिलाने वाली नीरू ढांडा को भी बधाई दी। उन्होंने नीरू की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन से युवा भारतीयों को निशानेबाजी अपनाने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। महिला ट्रैप टीम में रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

महिला ऊंची कूद में कांस्य जीतने वाली पूजा सिंह और पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने वाले धरमवीर चौधरी, मनु टी साजी, जय कुमार और विशाल टीके को भी राष्ट्रपति ने बधाई दी।मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य जीतने वाले गुरिंदरवीर सिंह, स्रेहा सत्यनारायण, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा को बधाई देते हुए उन्होंने टीमवर्क की सराहना की।राष्ट्रपति ने 5000 मीटर में कांस्य जीतकर इन खेलों में पदकों की हैट्रिक लगाने वाले गुलवीर सिंह को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतना उनकी सहनशक्ति, दृढ़ता और निरंतरता का परिचायक है। पुरुषों की 90 प्लस किग्रा मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाले नरेंदर बेरवाल को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें