स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनदीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगातपूर्वी यूपी, लखनऊ- रायबरेली व उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीदयूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 'सम्मान निधि'विनोद तावड़े ने 2027 के लिए तय किया 312 सीटों का लक्ष्य....बोले-दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता हैहर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसेंदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनदीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगातपूर्वी यूपी, लखनऊ- रायबरेली व उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीदयूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 'सम्मान निधि'विनोद तावड़े ने 2027 के लिए तय किया 312 सीटों का लक्ष्य....बोले-दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता हैहर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

राइड बुक कर ऑटो चालकों से करते थे लूट,तीन गिरफ्तार

राइड बुक कर ऑटो चालकों से करते थे लूट,तीन गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राइड बुक कर ऑटो चालकों को सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का सैरपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन,रुपए नकद,एक एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक,आरोपियों ने सैरपुर में दो और बीकेटी में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीकेटी के विश्रामपुर निवासी अंचल सिंह उर्फ मंगल सिंह (34) तथा भौली निवासी अमित रावत उर्फ अन्नू (30) और हर्षित रावत उर्फ डूडू (19) के रूप में हुई है।

तीनों को गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे नरहरपुर पुलिया के पास आईआईएम की बाउंड्रीवाल के निकट चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार,28 सितंबर की सुबह मेडिकल कॉलेज कन्वेंशन सेंटर के पास से मुबारकपुर चौराहे के लिए ऑटो बुक कर चालक से मोबाइल और चार हजार रुपए लूटे गए। इसके बाद क्यूआर कोड के जरिए 3,930 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। वहीं,29 सितंबर की सुबह सेवा हॉस्पिटल से रैथा रोड स्थित स्क्वायर लॉन जाने के लिए ऑटो बुक कर चालक से 400 रुपए और मोबाइल लूट लिया गया। 

मोबाइल से 1,070 रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। पूछताछ में 27 सितंबर को बीकेटी क्षेत्र में ऑटो चालक से लूट की एक अन्य वारदात में भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी राइड बुक कर चालकों को सुनसान स्थान पर ले जाते और डराकर मोबाइल व नकदी छीन लेते थे,लूटे गए सामान को बेचकर मिलने वाली रकम निजी खर्च में इस्तेमाल करते थे। पुलिस के मुताबिक,अंचल सिंह और अमित रावत के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें