स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

फ्रीडम रन में दौड़ा लखनऊ, कुलदीप-प्रेमलता ने 10 किमी में मारी बाजी

भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजन, 1,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

फ्रीडम रन में दौड़ा लखनऊ, कुलदीप-प्रेमलता ने 10 किमी में मारी बाजी

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आयोजित फ्रीडम रन 2026 में करीब 1,500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों से लेकर युवाओं और खेलप्रेमियों ने अलग-अलग वर्गों में पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई।दौड़ के 10 किमी वर्ग में कुलदीप व प्रेमतला, तीन किमी वर्ग में अखिलेश कुमार व काजल चौधरी जबकि पांच किमी वर्ग में सुरेंद्र सिंह व मोहिनी अव्वल रहे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपेश जोशी व रचना जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

जगदंबा फाउंडेशन, जनादेश फाउंडेशन, अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल्स तथा स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में में आयाजित फ्रीडम रन में टोयोटा टाइटल प्रायोजक रही। इस दौरान में 3 किमी में 11 से 14 वर्ष, 5 किमी में 15 से 18 वर्ष और 10 किमी में 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं आईएएस अधिकारी डी.एस. सचान रहे। द्रोणाचार्य पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

समारोह की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की। इस अवसर पर जनादेश फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और उपाध्यक्ष रूपेश मिश्रा, आयोजन सचिव संतोष जायसवाल, संयोजक देवेश कुमार सहित अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

फ्रीडम रन का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नियमित फिटनेस के साथ शहीद भगत सिंह के विचारों और स्वतंत्रता संग्राम के योगदान से जोड़ना रहा। इसके विभिन्न वर्गो में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंत में आयोजन समिति ने सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

10 किमी में कुलदीप और प्रेमलता ने मारी बाजी

19 से 40 वर्ष आयु वर्ग की 10 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में कुलदीप ने पहला स्थान हासिल किया। शुभम यादव दूसरे और रवि कुमार पाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रेमलता विजेता बनीं। प्रियंका दूसरे और माधुरी तीसरे स्थान पर रहीं।

5 किमी में सुरेंद्र और मोहिनी विजेता

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 5 किमी दौड़ के बालक वर्ग में सुरेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे। प्रदीप कुमार ने दूसरा और दीपक पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मोहिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सौम्या यादव दूसरे और वंदना वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

3 किमी में अखिलेश और काजल अव्वल

11 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 3 किमी दौड़ के बालक वर्ग में अखिलेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। सुशील दूसरे और राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल चौधरी ने बाजी मारी। नंदिनी दूसरे और आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें