स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का दमदार ट्रेलर, कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के शौर्य की कहानी 7 अगस्त से होगी स्ट्रीम

नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का दमदार ट्रेलर, कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के शौर्य की कहानी 7 अगस्त से होगी स्ट्रीम

मुंबई: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कारगिल युद्ध (1999) के दौरान भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक एयर मिशन पर आधारित यह सीरीज 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर में भारतीय वायुसेना के साहस, रणनीति और बलिदान की ऐसी झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों के बीच इस सीरीज को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ भारत के उस ऐतिहासिक सैन्य अभियान की कहानी है, जिसे कारगिल युद्ध के दौरान दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले एयर ऑपरेशन के रूप में अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान द्वारा ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा करने के बाद भारतीय सेना की सहायता के लिए भारतीय वायुसेना ने यह अभियान शुरू किया था, जिसने युद्ध की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है, जबकि इसके क्रिएटर और शोरनर अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव हैं। निर्माण मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी और फील गुड फिल्म्स ने किया है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सच्ची घटनाओं और वास्तविक लोकेशन पर आधारित

निर्माताओं के अनुसार, सीरीज के लिए व्यापक रिसर्च की गई है। भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारियों और युद्ध में शामिल रहे सैनिकों से बातचीत कर घटनाओं को वास्तविक रूप देने का प्रयास किया गया है। शूटिंग भारतीय वायुसेना के ऑपरेशनल बेस और वास्तविक सैन्य संसाधनों के सहयोग से की गई है, जिससे युद्ध की परिस्थितियों और मिशन की गंभीरता को प्रामाणिक रूप से दर्शाया जा सके।

गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन की प्रेरक कहानी

सीरीज में भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के साहसिक मिशन को केंद्र में रखा गया है। कहानी विंग कमांडर बी. एस. धनोआ ‘टोनी’ और स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा सहित उन युवा फाइटर पायलटों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए अपने जीवन की बाजी लगा दी। सीरीज केवल युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि सैनिकों और उनके परिवारों के भावनात्मक संघर्ष को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

मुंबई में हुआ भव्य ट्रेलर लॉन्च

मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सीरीज की पूरी स्टारकास्ट, क्रिएटर्स और भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और पूर्व एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह सीरीज नई पीढ़ी को भारतीय वायुसेना के साहस, अनुशासन और देशभक्ति से प्रेरित करेगी।

नेटफ्लिक्स का कहना है कि ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ केवल एक युद्ध कथा नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है। कारगिल युद्ध की इस ऐतिहासिक कहानी को बड़े पैमाने और तकनीकी उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें