स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौत

बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए नगर निगम ने लॉन्च किया सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पोर्टल

बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए नगर निगम ने लॉन्च किया सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पोर्टल

महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने किया शुभारंभ, अब तक करीब 350 संस्थान करा चुके पंजीकरण

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
नगर निगम फरीदाबाद ने ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) के लिए सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने पोर्टल का शुभारंभ किया। निगम के अनुसार पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक करीब 350 बल्क वेस्ट जनरेटर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत पात्र बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 20 हजार वर्ग मीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल, प्रतिदिन 40 हजार लीटर या उससे अधिक पानी की खपत अथवा प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थान इस श्रेणी में आ सकते हैं। इनमें सरकारी संस्थान, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, होटल, मॉल, बाजार, छात्रावास, बैंक्वेट हॉल और आवासीय सोसायटियां शामिल हो सकती हैं।

महापौर ने कहा कि पोर्टल से बल्क वेस्ट जनरेटर का व्यवस्थित डाटा उपलब्ध होगा, जिससे निगरानी और नियमों के अनुपालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी पात्र संस्थानों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि बीडब्ल्यूजी को कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, सुरक्षित संग्रहण, अधिकृत माध्यम से परिवहन और उचित निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। गीले कचरे के लिए जहां संभव हो, कंपोस्टिंग या जैव-मीथेनेशन की व्यवस्था करनी होगी। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त अनिल यादव, संयुक्त आयुक्त अमित मान, एसबीएम विशेषज्ञ कल्पना मंडल, सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया और हरवीर रावत मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें