स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने विधि विधान से किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी ने विधि विधान से किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन

  • विंध्याचल में गंगा नदी किनारे निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, समय पर पूरा कराने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता रानी से लोक कल्याण और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विंध्याचल स्थित पक्का घाट पहुंचकर गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन घाटों का जायजा लेते हुए मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से घाट निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं और अब तक हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं। कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही निर्धारित मानकों और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। विंध्याचल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। 

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में गंगा तट पर घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की धार्मिक महत्ता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए नियमित निगरानी की जाए, ताकि निर्माण कार्यों का लाभ लोगों और श्रद्धालुओं को समय पर मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें