स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीटराम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटकदीपोत्सव के दशक पर ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरीजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीटराम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटकदीपोत्सव के दशक पर ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी

मोटर पार्ट्स समेत दो रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से लगी आग

मोटर पार्ट्स समेत दो रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से लगी आग

चार दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू,कोई हताहत नहीं

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र के बरिगवां में गुरुवार तड़के आग लगने से तीन दुकानें जल गईं। आग की चपेट में दुकानों के बाहर लगे बैनर और होर्डिंग भी आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस विकराल आग से एक बाइक मोटर पार्ट्स और दो रेस्टोरेंट बुरी तरह से जल गए और लाखों का नुकसान हो गया। आग गुरुवार तड़के करीब 2:30 लगी थी सूचना पर आलमबाग,सरोजनीनगर और हजरतगंज व पीजीआई से एक एक दमकल की मौके पर पहुंची थी। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक तीनों दुकानों में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। 

मोटर बाइक पार्ट्स दुकानमलिक नितेश तोलानी के मुताबिक उनका करीब 15- 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दो रेस्टोरेंट आशीष पटेल और पुष्पेंद्र सिंह का करीब आठलाख रुपए का नुकसान हुआ है। आलमबाग अग्निशमन अधिकारी सोमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मोटर पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। जो देखते देखते फैल गई और दो अन्य दुकानों को भी अपने जद में ले लिया,चार दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। तीनों दुकानों के भारी नुकसान हुए है। किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें