स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किट

लखनऊ से लापता नाबालिग छात्रा खतौली रेलवे स्टेशन पर मिली

लखनऊ से लापता नाबालिग छात्रा खतौली रेलवे स्टेशन पर मिली
–युवक के साथ लखनऊ लौटने की फिराक में थी छात्रा, इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी दोनों की पहचान; लखनऊ पुलिस अपने साथ ले गई
पायनियर समाचार सेवा, खतौली।  लखनऊ से लापता नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बुधवार को खतौली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। छात्रा एक युवक के साथ लखनऊ जाने की तैयारी में थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने दोनों को रोककर पुलिस को सूचना दी। खतौली पुलिस ने छात्रा और युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ की तथा लखनऊ पुलिस को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को लखनऊ पुलिस खतौली पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई। बताया गया कि छात्रा 20 अगस्त से अपने परिवार से लापता थी। इस संबंध में लखनऊ में उसके अपहरण का मुकदमा भी दर्ज बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा की युवक से पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार लखनऊ से निकलने के बाद हिन्दू समाज की छात्रा खतौली पहुंची थी और बुधवार से पहले एक रात खतौली के बिदड़ीवाड़ा क्षेत्र में दूसरे समाज के युवक के घर पर रुकी थी। बुधवार को दोनों के लखनऊ वापस जाने की जानकारी कुछ लोगों को हुई। इसके बाद खतौली रेलवे स्टेशन पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष चंदरपाल राजपूत की टीम ने दोनों को स्टेशन पर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। दोनों के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना के बाद कुछ देर तक यह स्थिति बनी रही कि मामले में जीआरपी कार्रवाई करेगी या खतौली की सिविल पुलिस। दोनों पक्षों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति रही। बाद में हंगामे की स्थिति को देखते हुए खतौली पुलिस ने छात्रा और युवक को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। खतौली पुलिस ने लखनऊ पुलिस को मामले की जानकारी दी और छात्रा के परिजनों को भी सूचना दी गई। गुरुवार को लखनऊ पुलिस की टीम खतौली पहुंची और दोनों को अपने साथ लखनऊ ले गई। पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के संपर्क में आने की बात भी जांच का हिस्सा है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें