स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौत

सेवा एवं जनकल्याण के अभियान का मंत्री राव नरबीर ने किया आगाज

सेवा एवं जनकल्याण के अभियान का मंत्री राव नरबीर ने किया आगाज

-एक महीने तक जारी रहेगा यह अभियान

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में देशसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को गुरुग्राम में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन रामनगर (फर्रुखनगर) स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा के रामनगर मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर एवं एसजीटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुभारंभ किया।

राव नरबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में देशसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाजसेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तीव्र गति से विकास और आर्थिक प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा विश्व भी भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति और विकास की गति को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के साथ प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ, जागरूक और सशक्त होना भी आवश्यक है। स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा की भावना से किया गया प्रत्येक कार्य समाज को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनकल्याण के संकल्प को भी सार्थक करता है।

किसान सुरक्षित एवं संतुलित खेती को दें प्राथमिकता
राव ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में किसानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों को फसलों में अनावश्यक रूप से कीटनाशकों और रासायनिक पदार्थों का प्रयोग करने से बचना चाहिए तथा सुरक्षित और संतुलित कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेतों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का प्रभाव मिट्टी और पर्यावरण के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसलिए लोगों को स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने के लिए किसानों को भी जागरूकता के साथ खेती करनी चाहिए।
—————————————————–

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें