टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलो चरस के साथ हिमाचल निवासी युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश / मुनि की रेती। (रजनी गोयल) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम की संयुक्त टीम ने 3 नवंबर 2026 की रात्रि को तपोवन बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK14TB0588 पर सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 1.020 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निवासी ग्राम बुड्ढी, थाना एवं जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुनि की रेती में धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर चरस परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुलिस टीम:* उप निरीक्षक प्रवीन रावत, हे.का. विजय प्रताप, का. पंकज तोमर (थाना मुनि की रेती) तथा उप निरीक्षक आशीष शर्मा, का. रविंद्र, का. नज़ाकत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम में शामिल रहे।
टिहरी पुलिस ने अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



