स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

UPI भुगतान पर शुल्क का रास्ता साफ, लोकसभा से संशोधित टैक्स बिल पास

UPI भुगतान पर शुल्क का रास्ता साफ, लोकसभा से संशोधित टैक्स बिल पास

नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के माध्यम से होने वाले कुछ डिजिटल भुगतानों पर भविष्य में शुल्क लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को लोकसभा ने टैक्स संबंधी संशोधनों वाला विधेयक पारित कर दिया। हालांकि, बिल में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस प्रकार के या कितनी राशि से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लागू होगा। इस संबंध में अंतिम निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा लिया जाएगा।

व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) ट्रांजेक्शन पर शुल्क नहीं

सूत्रों के अनुसार, पर्सन-टू-पर्सन (P2P) यानी दो व्यक्तियों के बीच होने वाले यूपीआई लेनदेन पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया जाएगा। शुल्क केवल पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) या मर्चेंट-टू-मर्चेंट (M2M) श्रेणी के लेनदेन पर लागू हो सकता है।

71 प्रतिशत लेनदेन शुल्क से रह सकते हैं मुक्त

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में यूपीआई के जरिए 24,161.69 करोड़ लेनदेन हुए, जिनका कुल मूल्य 314 लाख करोड़ रुपये रहा। इनमें लगभग 71 प्रतिशत राशि P2P लेनदेन की थी, जिन पर शुल्क लगाए जाने की संभावना नहीं है। शेष 29 प्रतिशत लेनदेन P2M श्रेणी के रहे।

2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट भुगतान पर लग सकता है शुल्क

सूत्रों के मुताबिक 2,000 रुपये से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में P2M श्रेणी के केवल 4 प्रतिशत लेनदेन ही 2,000 रुपये से अधिक के थे, जबकि 59 प्रतिशत लेनदेन 0 से 500 रुपये के बीच रहे।

शुल्क की दर पर अभी फैसला नहीं

विधेयक में शुल्क की दर का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। आरबीआई और एनपीसीआई इस संबंध में अलग से निर्णय लेंगे। वर्तमान में देश में 700 से अधिक बैंक और वित्तीय संस्थान यूपीआई सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

साइबर सुरक्षा और नेटवर्क मजबूती पर होगा खर्च

विशेषज्ञों के अनुसार, बैंकों को यूपीआई सेवा के संचालन पर प्रतिवर्ष लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यदि शुल्क लागू होता है, तो इससे मिलने वाली आय का उपयोग यूपीआई नेटवर्क को और मजबूत बनाने तथा साइबर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में किया जा सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें