स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

लंका विजय की तैयारी. श्रीराम की सेना ने समुद्र पर बाँधा सेतु

लंका विजय की तैयारी. श्रीराम की सेना ने समुद्र पर बाँधा सेतु

पायनियर संवाददाता। सोनभद्र

हिंडाल्को रामलीला परिषद के तत्वावधान में रामलीला के सातवें दिन विभीषण शरणागति, रावण मंदोदरी वार्ता और सेतुबंध रामेश्वर स्थापना की लीला का जीवंत चित्रण किया गया। रावण को उनके अनुज विभीषण द्वारा समझाया जाता है कि राम और आप संधि कर लीजिए और माता जानकी को आदर सहित राम को सौंप दीजिए। ऐसा करने से आपका ही भला होगा। यह सुनकर रावण क्रोधित हो जाता है और विभीषण को पैर की ठोकर मारकर लंका से बाहर कर देता है।विभीषण राम जी की शरण मे आ जाता है। राम जी विभीषण से पूछते है कि सागर को कैसे पार किया जाए, तब विभीषण के बताए अनुसार राम जी सागर से रास्ता मांगने के लिए उनसे विनय करते है। तीन दिन बीत जाने के पश्चात राम जी क्रोध से सागर को सुखाने के लिए ब्रह्मास्त्र का संधान करते है। तब सागर प्रकट हो जाता है। क्षमा याचना करता है। और राम जी को सेतु बनाने के लिए मार्ग बताता है। नल-नील के नेतृत्व में सेतु निर्माण का कार्य प्रारंभ होता है और राम जी रामेश्वरम की स्थापना करते हैं।उसके बाद सुग्रीव के कहने पर श्री राम रावण को समझने के लिए अंगद को लंका जाने को कहते हैं।मंचन से पहले मुख्य अतिथि रिडक्शन प्लांट हेड जयेश पावर ने सपत्नी वैदिक विधि-विधान से गणेश पूजन कर मंचन का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला परिषद के अध्यक्ष पी0 के0 उपाध्याय, सचिव आदित्य प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष पद्माकर मिश्रा एवं निर्देशक राजेन्द्र सिंह, राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें