स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

लखनऊ शेरनीज बनीं पहली लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग चैंपियन

फाइनल में सेज फाल्कन को 7 रनों से हराया।

लखनऊ शेरनीज बनीं पहली लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग चैंपियन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आखिरी के ओवरों खासकर सान्वी भाटिया (3/19) की कसी गेंदबाज़ी से लखनऊ शेरनीज ने सेज फाल्कन को सात रनों से हराकर पहली लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। शेरनीज ने सेज फाल्कन को जीतने के लिए 115 रनों का लक्ष्य दिया था। सेज फाल्कन 20 ओवरों में 7 विकेट पर 107 रन हो बना पाई।  सेज ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए इस ख़िताबी मुकाबले को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेज फाल्कन ने बढ़िया शुरुआत की। जब तक आरजू सिंह क्रीज पर थीं तब तक सेज फाल्कन के जीतने की उम्मीदें ज़िंदा थीं। आरजू के आउट होते ही सेज फाल्कन पर दबाव बढ़ गया। उन्होंने 5 चौकों, एक छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 40 रन बनाये। सोनाली सिंह 30 रनों पर नाबाद रहीं। इसके बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य रहीं अर्चना ने कुछ अच्छे स्ट्रोक खेले। पर उनकी पारी 9 रनों से आगे ना बढ़ सकी। शेरनीज की गेंदबाज सान्वी ने आखिरी ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की। सान्वी ने अर्चना, श्रद्धा और निधि को आउट करके शेरनीज की जीत तय कर दी। सेज फाल्कन 20 ओवरों में 7 विकेट पर 107 रनों तक हो पहुँच पाई।इससे पहले सेज फ़ाल्कन ने टॉस जीतकर लखनऊ शेरनी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ शेरनी ने आयुषी श्रीवास्तव के नाबाद 57 और कात्यानी पाठक के 31 रनों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट होकर 114 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इस लीग में किसी टीम द्वारा बनाया सर्वाधिक स्कोर है। 


लखनऊ शेरनी की शुरुआत ठीक ना रही. उसकी सलामी जोड़ी अंशू तिवारी (09) रनों पर रिटायरहर्ट हो गईं। वगीशा सिंह (04) मात्र 21 रनों के योग पर पवेलियन लौट चुकी थी। स्कोर 33 तन पहुंचा तो नई बल्लेबाज सान्वी भाटिया (10) आउट हो गईं। इसके बाद बल्लेबाजी करनी उतरी आयुषी श्रीवास्तव और कात्यानी पाठक में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने सेज फाल्कन के गेंदबाजों की खूब धुनाई की । दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए सेज फाल्कन का स्कोर 33 से 113 रनों तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर कात्यानी पाठक को अर्चना यादव ने ताशू के हाथों कैच कर दिया। कात्यायनी ने दो चौकों और दो शानदार छक्कों की मदद से 29 गेंद पर 31 रन बनाये। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। इसी स्कोर पर अगली बल्लेबाज इशिता (01) और संध्या (00) आउट हो गईं। शानदार बल्लेबाज़ी करने वाली आयुषी श्रीवास्तवा आखित तक नाबाद रहीं। उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाये। इस लीग में आयुषी के यह सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही। वहीं उन्होंने अपनी पारी में सर्वाधिक 8 चौके लगाए। सेज फाल्कन की अर्चना यादव ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट लिए। एक विकेट निधि सिंह को मिला।
खेल मत्री ने दिया पुरस्कार
फाइनल के बाद खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुरस्कार वितरित किये। इस मौके पर सीएएल के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल, सचिव के एम खान, लीग के कमिश्नर एस पी मिश्रा, डिप्टी कमिशनर प्रियंका शैली, लीग के अध्यक्ष पीयूष पाण्डेय समेत तामाम हस्तियाँ मौजूद रहीं।
दो खिलाड़ियों को गोद लिया गया ।इस मौके पर डॉ. नवनीत सहगल ने बताया की मुंबई के एक उद्योग घराने ने बल्लेबाज़ आरजू सिंह और गेंदबाज प्रियांशी यादव को गोद लिया है। इनके अभ्यास का खर्च कंपनी उठाएगी।

  • प्लेयर ऑफ मैच - आयुषी श्रीवास्तब (शेरनीज )
  • प्लेयर ऑफ लीग - कात्यानी पाठक (shernij)
  • सर्वश्रेष्ठ बालर - प्रियांशी यादव (आर ई पी एल चैलेंजर्स )
  • सर्वश्रेष्ठ बैटर - आरजू सिंह (सेज फाल्कन ) : 3 मैच
  • सर्वश्रेष्ठ कैच - पायल चौरसिया (आर ई पी एल )
  • बेस्ट प्लेयर लोकल 1
  • संक्षिप्त स्कोर -
    लखनऊ शेरनीज - 20 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन (आयुषी श्रीवास्तव 57, कात्यानी पाठक 31, सान्वी भाटिया 10 रन )। अर्चना 4/11, निधि 1/29 विकेट।
    सेज फाल्कन - 20 ओवरों में 7 विकेट पर 107 रन (आरजू सिंह 40, सोनाली सिंह 30, शर्गुन 10, अर्चना 9 रन। सान्वी 3/19, संध्या, कात्यानी, अंशू तिवारी 1-1 विकेट।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें