स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

लखनऊ क्रिकेट अकादमी ने नेपाल की टीम का किया भव्य स्वागत, 13 अक्टूबर से शुरू होगी इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज

अकादमी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नीरज जैन ने नेपाल टीम के कोच जय टमटा को गेस्ट ऑफ ऑनर की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

लखनऊ क्रिकेट अकादमी ने नेपाल की टीम का किया भव्य स्वागत, 13 अक्टूबर से शुरू होगी इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज
लखनऊ क्रिकेट अकादमी ने नेपाल की टीम का किया भव्य स्वागत, 13 अक्टूबर से शुरू होगी इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी के आमंत्रण पर नेपाल की प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी सुदूरपश्चिम रॉयल्स प्रा. लि. की 25 सदस्यीय टीम लखनऊ पहुंची। टीम के आगमन पर अकादमी की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों देशों के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज का आगाज 13 अक्टूबर से होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपनी पहचान रखने वाले जगत टमटा के नेतृत्व में नेपाल की टीम लखनऊ पहुंची है। होटल में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान लखनऊ क्रिकेट अकादमी के आयोजक सचिव अरशी रजा ने जगत टमटा को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, अकादमी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नीरज जैन ने नेपाल टीम के कोच जय टमटा को गेस्ट ऑफ ऑनर की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

13 से 16 अक्टूबर तक होंगे तीन टी-20 मुकाबले

इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज के तहत 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन टी-20 डे-नाइट मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस श्रृंखला के माध्यम से दोनों देशों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने, खेल कौशल को निखारने और क्रिकेट के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। 

नेपाल से लखनऊ पहुंची टीम में मुख्य कोच जगत टमटा के अलावा देव नारायण झा, सुनील थापा, बिनोद भंडारी, अभिनाश बोहरा, हेमंत धामी, मिलन बोहरा, दीपक बोहरा, हिकमत महारा, टेक रावत, अनिल खरेल, आयुब चंद, सचिन भट्टा, सोलन श्रेष्ठ, सौरव अधिकारी और बिनेश पौडेल सहित छह डेवलपमेंट स्क्वाड के खिलाड़ी तथा सपोर्टिंग स्टाफ शामिल हैं। सपोर्टिंग स्टाफ में फिजियो, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (एसएंडसी) कोच और एनालिस्ट भी शामिल हैं।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव

लखनऊ क्रिकेट अकादमी के आयोजक सचिव अरशी रजा ने बताया कि इस एक्सचेंज सीरीज का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के युवा खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ खेलने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट अनुभव साझा करने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें