स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
माटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

चैंपियनशिप बालक व बालिका, पुरुष व महिला दोनो में विभिन्न आयु वर्गो में होगी।

लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप के बारे में आयोजन अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल व आयोजन सचिव संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस चैंपियनशिप का आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगा जबकि चैंपियनशिप में लखनऊ के करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।

चैंपियनशिप बालक व बालिका, पुरुष व महिला दोनो में विभिन्न आयु वर्गो में होगी। चैंपियनशिप के पहले दो दिन 29 व 30 सितंबर को अंडर-19 व सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं 2 से 4 अक्टूबर तक अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

चैंपियनशिप के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अजय कुमार से मोबाइल 7754938453, हर्ष मिश्रा से मोबाइल 8299097728, पीयूष यादव से 9026984933 और मुकेश श्रीवास्तव से 9026984933 पर संपर्क किया जा सकता है। चैंपियपनशिप में खेलने के इच्छुक खिलाड़ी बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में संपर्क करके प्रवेश फार्म ले सकते हैं।

अंडर-19 व सीनियर वर्ग में इच्छुक खिलाड़ी में प्रवेश की अंतिम तिथि 27 सितंबर जबकि अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में प्रवेश की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें