स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

काहिरा में निरंजना पूनिया ने जीता कांस्य पदक

काहिरा में निरंजना पूनिया ने जीता कांस्य पदक

  • पैराओह्स कप में बैलेंस बीम पर 16 वर्षीय जिम्नास्ट ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय पोडियम हासिल किया
  • सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्वर्ण जीतने के कुछ ही महीनों बाद मिली अंतरराष्ट्रीय सफलता


पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
ग्रेटर फरीदाबाद की 16 वर्षीय जिम्नास्ट निरंजना पूनिया ने मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित पैराओह्स कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सीनियर बैलेंस बीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 17 से 20 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 13 देशों के 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। न्यूज़ीलैंड की काहुरांगी बार्सडेल ने स्वर्ण और मिस्र की जनी अब्देलसलाम ने रजत पदक हासिल किया।


निरंजना सेक्टर-78 स्थित नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण लेती हैं। सीनियर वर्ग में पदार्पण के वर्ष ही उन्होंने मई में भुवनेश्वर में आयोजित जीएफआई सीनियर राष्ट्रीय कलात्मक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में बैलेंस बीम पर स्वर्ण पदक जीता था। इससे एक वर्ष पहले इसी स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। इसी वर्ष उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक भी प्राप्त किए।


निरंजना प्रतिदिन करीब छह से सात घंटे अभ्यास करती हैं और फरीदाबाद के द श्रीराम मिलेनियम स्कूल की छात्रा हैं। विद्यालय ने उनकी खेल प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम तैयार किया है। नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक शिवम चौहान ने कहा कि बैलेंस बीम पर छोटी सी चूक भी परिणाम बदल सकती है, लेकिन निरंजना ने दबाव के बीच धैर्य बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह पदक उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की क्षमता को दर्शाता है। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधीर मित्तल, विद्यालय की निदेशक उत्तरा सिंह सहित खेल जगत के लोगों ने निरंजना को बधाई दी। भारत लौटने पर हरियाणा खेल विभाग के पूर्व उपनिदेशक पारस राम और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें