स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

जिम्नास्ट वेरोनिका ने एनुअल बार में जीता कांस्य

जिम्नास्ट वेरोनिका ने एनुअल बार में जीता कांस्य

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज की ओर से 25 से 27 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने एनुअल बार (अनइवन बार) स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रयागराज में हुई प्रतियोगिता में वेरोनिका के प्रदर्शन से लखनऊ और केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम का नाम रोशन हुआ। लगातार प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहीं वेरोनिका ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।वेरोनिका की सफलता का श्रेय उनके कोच रविकांत यादव के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण के साथ उनके कठिन परिश्रम को दिया गया। उनके माता-पिता ने भी प्रशिक्षण के दौरान लगातार सहयोग किया।

कोच रविकांत यादव ने कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से ही सफलता मिलती है। वेरोनिका ने नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्टेडियम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें