स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

झोलाछापों के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज, जांच में पकड़ी गईं कई अनियमितताएं

झोलाछापों के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज, जांच में पकड़ी गईं कई अनियमितताएं

  • बिना पंजीकरण प्रैक्टिस और एलोपैथिक दवाओं की बिक्री पर कई प्रतिष्ठान सील

हल्द्वानी। शहर में अवैध चिकित्सा कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राजपुर क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पकड़ीं। जांच के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट और ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान कुछ संचालक निर्धारित योग्यता से अलग चिकित्सा पद्धति में उपचार करते मिले। कई प्रतिष्ठानों पर वैध डिग्री और पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज भी नहीं मिले। कुछ स्थानों पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा एलोपैथिक दवाएं बेचने के मामले सामने आए, जिसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों को सील किया गया। एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट ने बताया कि कुछ मेडिकल स्टोर बंद मिले, जबकि संचालक मौके से जा चुके थे। उन्हें दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों की सुरक्षा के लिए अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें