स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

जौनपुर में दुकान के सामने सो रहे व्यक्ति की हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया गया वार

घर से 250 मीटर दूर सो रहा था, सिर पर ठोस वस्तु से हमला कर मार डाला

जौनपुर में दुकान के सामने सो रहे व्यक्ति की हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया गया वार

जौनपुर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सिकरारा थाना क्षेत्र के गोदाम चौराहे के पास रविवार देर रात दुकान के सामने सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके सिर पर किसी भारी या ठोस वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गांव निवासी उदयराज यादव (50) के रूप में हुई है। बताया गया है कि उदयराज प्रतिदिन गोदाम चौराहे के पास स्थित एक दुकान के सामने सोते थे। परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और काफी समय से वहीं रहते थे।

सिर पर भारी वस्तु से किया गया वार

पुलिस के अनुसार रविवार रात किसी समय अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उदयराज के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) आतिश कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और हत्या के कारणों तथा हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

परिवार से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच

पुलिस की जांच में मृतक के परिवार से जुड़ी कुछ पुरानी घटनाएं भी सामने आई हैं। उदयराज चार भाइयों में से एक थे। बताया गया है कि उनके एक भाई की पहले ही हत्या हो चुकी है, जबकि दूसरा भाई मुंबई में रहकर काम करता है। एक अन्य भाई काफी समय से लापता है। मृतक की मां भी कुछ दिन पहले ही कहीं से वापस लौटी हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उदयराज अविवाहित थे।

तीन पुलिस टीमें गठित

एएसपी आतिश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि गोदाम चौराहे पर उदयराज के सिर में चोट लगने से मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि परिजनों और आसपास के लोगों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और गोदाम चौराहे के पास ही रहते थे। मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या के कारणों, परिस्थितियों और हमलावरों की पहचान समेत सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें