स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

जब जिद में आ गई पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि’ भजन पर झूमे श्रद्धालु

जब जिद में आ गई पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि’ भजन पर झूमे श्रद्धालु

माता की चौकी में बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुति ने मोहा मन, भजन-कीर्तन से रातभर भक्तिमय रहा मंदिर परिसर, प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर किया सम्मानित

पायनियर समाचार सेवा, खतौली। खतौली। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर में मां दुर्गा की भक्ति की धूम मची हुई है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां भगवती के जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र महोत्सव के छठे दिन पैठ रोड स्थित श्री भवानी मंदिर और दुर्गापुरी स्थित श्री सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ और माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, भजन गायकों की प्रस्तुतियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के भक्तिमय गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता की चौकी में मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया। भजन गायकों ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जैसे-जैसे भजनों की धुन तेज होती गई, वैसे-वैसे श्रद्धालु भी माता रानी की भक्ति में झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बच्चों की प्रस्तुति ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

माता की चौकी के दौरान उस समय कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला, जब छोटे-छोटे बच्चों ने भक्ति गीत 'जब जिद में आ गई पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि, काहे जिद कर रई, काहे को मर रई...' प्रस्तुत किया। फिल्म 'हनुमान अंश' के इस प्रसिद्ध भक्ति गीत पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति और भक्ति से ओतप्रोत गीत ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। गीत के बोल और धुन के बीच भक्तिमय वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की। धार्मिक आयोजनों में बच्चों की भागीदारी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने वाला प्रयास बताते हुए मंदिर कमेटी की ओर से प्रतिभागी बच्चों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से बच्चों का उत्साह भी बढ़ा।

मंदिर कमेटी ने अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान तेजिंदर मोहन भाटिया और समिति के अन्य सदस्यों ने समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर और मां दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के जयकारे लगाकर धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री भवानी मंदिर और श्री सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में नवरात्र महोत्सव के चलते विशेष धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। माता की चौकी में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लेने के साथ मां भगवती के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंदिर परिसर में सजे धार्मिक आयोजन और भक्तिमय माहौल ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।

भजनों से गूंजता रहा मंदिर परिसर

रातभर चले धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायकों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। भक्ति गीतों के माध्यम से माता रानी की आराधना की गई। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और माता के जयकारे लगाते रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर माता रानी की आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां भगवती के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर रामनारायण अरोड़ा, मदन छाबड़ा, प्रवीण ठकराल, माधव ठकराल सहित मंदिर समिति के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें