स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

भारत के अंडर-23 पुरुष मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक पक्के किए

भारत के अंडर-23 पुरुष मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक पक्के किए
  • एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, वंशज और हितेश समेत छह भारतीय मुक्केबाज अंतिम चार में पहुंचे, कई स्वर्ण पदक की दौड़ में बरकरार

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेली जा रही एशियन अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अंडर-23 पुरुष मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक पक्के कर लिए हैं। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में छह भारतीय मुक्केबाज जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गए, जिसके साथ ही उनका पदक सुनिश्चित हो गया। यह प्रतियोगिता 5 से 16 जुलाई तक आयोजित की जा रही है और इसमें एशिया के कई देशों के उभरते हुए मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

भारत की चुनौती का नेतृत्व करते हुए एशियन चैंपियन विश्वनाथ (50 किग्रा) ने सऊदी अरब के इब्राहिम अलजोहानी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं गंगा (55 किग्रा) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम के क्वांग लोक ट्रान को 5-0 से मात दी।

वंशज (अंडर-23) ने एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जकार्ता में अपनी क्यूएफ जीत का जश्न मनाते हुए।

65 किग्रा वर्ग में वंशज ने कजाकिस्तान के असिलखान कोशरबे को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं 70 किग्रा वर्ग में हितेश ने मेजबान इंडोनेशिया के राडियानस्याह के खिलाफ आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही राउंड में  (रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट) के जरिए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हालांकि सभी भारतीय मुक्केबाजों के लिए दिन सफल नहीं रहा। आर्यन मलिक (80 किग्रा) को 4-1 के फैसले से हार का सामना करना पड़ा, जबकि रॉकी चौधरी (85 किग्रा) 4-0 से मुकाबला गंवा बैठे। हेमंत सांगवान (90 किग्रा) भी उज्बेकिस्तान के समीर सोबिरोव के खिलाफ 5-0 के एकतरफा फैसले में पराजित हुए।

इन नतीजों के बाद भारत के विश्वनाथ (50 किग्रा), गंगा (55 किग्रा), वंशज (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), नीरज (75 किग्रा) और ईशान कटारिया (+90 किग्रा) ने अंडर-23 पुरुष वर्ग में अपने-अपने पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। अब ये सभी मुक्केबाज सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल और स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें