स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
माटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी

एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी का गोल्डन चौका

रोमांचक फाइनल में भारत ने 2018 की चैंपियन ईरान को 37-34 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में कबड्डी का अपना चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया।

एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी का गोल्डन चौका
जापान के टोकाई सिटी में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में ईरान के खिलाफ महिलाओं के कबड्डी फाइनल मैच में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी तिरंगा झंडा लिए तस्वीरें खिंचवाते हुए।

तोकाई। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शनिवार को तोकाई सिटीजन जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने 2018 की चैंपियन ईरान को 37-34 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में कबड्डी का अपना चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुरुआती चार मिनट में स्कोर 5-5 से बराबर था। इसके बाद ईरान ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जल्द ही लय हासिल कर ली और लगातार अंक जुटाने शुरू कर दिए।

भारत ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया। भावना देवी के बेहतरीन टैकल के बाद भारतीय टीम ने पहला ऑलआउट लगाकर 13-10 की बढ़त बनाई। इसके बाद निकिता ने मल्टी-प्वाइंट रेड के जरिए टीम के खाते में महत्वपूर्ण अंक जोड़े। संजू देवी ने भी बोनस और अन्य अंकों के साथ भारत की बढ़त मजबूत की। पहले हाफ के समाप्त होने तक भारत 22-16 से आगे था।

दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी की। उसने भारतीय बढ़त को लगातार कम करते हुए स्कोर 27-26 तक पहुंचा दिया। मुकाबला इस समय बेहद रोमांचक हो गया था और दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था।

हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मौकों पर धैर्य बनाए रखा। संजू देवी की दो अंकों वाली शानदार रेड से भारत ने फिर बढ़त मजबूत की और स्कोर 34-28 हो गया। इसके बाद पूजा ने भी टीम के खाते में एक अहम अंक जोड़ा।

मैच के अंतिम क्षणों में ईरान ने अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उसकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंततः भारत ने मुकाबला 37-34 से अपने नाम कर लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें