स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन हिरासत में 

पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन हिरासत में 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में बुधवार रात पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बंथरा के मवई पड़ियाना निवासी मजदूर राजेंद्र रावत के मुताबिक वह अपने छोटे भाइयों सुरेंद्र, नरेंद्र, रवि और दृष्टि बाधित बुजुर्ग मां सियावती रावत (75) के साथ रहता है, करीब 15 वर्ष पहले वह पड़ोसी मनोहर की पत्नी को लेकर चला गया था और लगभग एक वर्ष तक राजस्थान में रहने के बाद दोनों वापस लौट आए थे। तब से दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे हैं। आ

रोप है कि इसी बात को लेकर मनोहर और उसके परिवार वाले उससे रंजिश रखने के साथ अक्सर गाली-गलौज करते रहते हैं। बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे वह मजदूरी करके घर लौटा तो मनोहर, उसके बेटे गोविंद और धर्मेंद्र, मनोहर का भाई पंचम उससे गाली गलौज करने लगे। राजेंद्र ने विरोध किया तो चारों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उसपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राजेन्द्र अपने मकान की छत पर भाग गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और छत पर भी लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। बेटे के साथ मारपीट होते देख किसी तरह बीच-बचाव करने पहुंची राजेंद्र की दृष्टिबाधित बुजुर्ग मां सियावती पर भी आरोपियों ने लाठी डंडों और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे सियावती की मौत हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सियावती और राजेंद्र को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सियावती को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र को घर भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के लोगों ने शाम को एक साथ गांव के बाहर बैठकर शराब पी। इसके बाद घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि मनोहर पक्ष के लोगों ने अपने मकान की छत से ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें से एक पत्थर सियावती के सिर में लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने नामजद आरोपी धर्मेंद्र, गोविंद और पंचम को हिरासत में ले लिया है। जबकि धर्मेंद्र को घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने सियावती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतका सियावती के बेटे रवि की तहरीर पर पुलिस ने मनोहर के बेटे धर्मेंद्र, गोविंद और मनोहर की पत्नी बसंती व मनोहर के भाई पंचम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें