स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों को प्रथम पुरस्कार

वार्या कोहली ने सीनियर वर्ग में जबकि अब्दुल रहमान ने जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्रों वार्या कोहली एवं अब्दुल रहमान ने जोनल स्तरीय डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। वार्या कोहली ने सीनियर वर्ग में जबकि अब्दुल रहमान ने जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। 

प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन आॅफ स्कूल्स फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (एएसआईएससी) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। खन्ना ने बताया कि जहाँ एक ओर वार्या कोहली ने सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए मुनिबा मजारी के भाषण ‘व्हेन आई वाज 18 इयर्स ओल्ड, आई गाॅट मैरीड’ पर तर्कपूर्ण, प्रभावशाली तथा धाराप्रवाह अभिव्यक्ति का दमदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया, तो वहीं दूसरी ओर अब्दुल रहमान ने स्टीव हार्वे के प्रेरणादायी भाषण ‘व्हाई 2 परसेन्ट सक्सीड एण्ड 98 परसेन्ट डोन्ट’ पर अपनी रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

 निर्णायक मंडल ने सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के इन दोनों प्रतिभाशाली की रचनात्मक एवं वैश्विक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन होनहार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न विषयों का उत्कृष्ट ज्ञान प्रदान करने के साथ ही उनमें वैश्विक सोच व आत्मविश्वास का विकास भी करता है और यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें