स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को एमएसपी का लाभ दिलाएं: डीएम

धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को एमएसपी का लाभ दिलाएं: डीएम

पीलीभीत मंडी और रूपपुर कमालू के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, तौल से लेकर धान के उठान तक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

धान खरीद में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिले, इसके लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार को पीलीभीत मंडी समिति और रूपपुर कमालू स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर खरीद की स्थिति परखी और अभिलेखों की जांच कर केंद्र प्रभारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नियमित खरीद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कराई। साथ ही टोकन रजिस्टर, वेटिंग रजिस्टर, बोरा रजिस्टर और क्रय पंजिका का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर धान बेचने पहुंचे किसान से बातचीत कर तौल व्यवस्था की जानकारी भी ली। 

जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि मानकों के अनुरूप धान की खरीद सुनिश्चित की जाए और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। डीएम ने कहा कि छोटे से छोटे किसान को भी एमएसपी योजना का लाभ मिलना चाहिए। खरीद में किसी प्रकार की समस्या आने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए। मौसम को देखते हुए उन्होंने खुले में धान न रखने और खरीदे गए धान का प्रतिदिन उठान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि बारिश से धान खराब न हो। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य,जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें