स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किट

डी एम व एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल भेला गांव का लिया जायजा

घाट पर साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

डी एम व एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल भेला गांव का लिया जायजा

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने दुर्गा पूजा के दृष्टिगत विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत भेलागांव स्थित बरोह पुल विसर्जन स्थल का जायजा लिया तथा मूर्ति स्थल से लेकर विसर्जन मार्गो एवं विसर्जन स्थलों पर सभी तैयारियां पहले से ही दुरूस्त करने के निर्देश दिए, ताकि शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन सम्पन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से मिलकर जानकारी ली तथा विसर्जन के दिन शान्ति एवं सदभावपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन हेतु अपील भी की।


जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन शान्ति एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न किया जा सके, इसके लिए मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियों को निर्धारित समय के अन्दर मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का उचित प्रबन्ध किया जाए।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है। उन्होने समस्त थानाध्यक्षगणों को निर्देश दिया है कि विसर्जन स्थलों पर उचित पुलिस बल की तैनाती की जाए, और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। पुरूष एवं महिला खुफिया पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, जो सम्भावित अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। विसर्जन के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो, उन्हें तत्काल जेल भेजा जायेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें