स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

अलीगंज समेत चार थाना क्षेत्रों में हुई चेन स्नेचिंग का खुलासा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अलीगंज, गाजीपुर, विकासनगर और गुडंबा थाना क्षेत्रों में हुई चेन स्नेचिंग की चार घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय लुटेरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू और ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित अपने दो साथियों के साथ पांच अगस्त को दिल्ली से लखनऊ आए थे। छह अगस्त की रात से सात अगस्त की सुबह तक चारों ने गाजीपुर, विकासनगर, अलीगंज और गुडंबा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की चार वारदातों को अंजाम दिया। घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

संदिग्ध वाहन का नंबर मिलने के बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची, जहां चार सितंबर को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि लूटी गई चेन को बेचने से मिले एक लाख पैंतीस हजार रुपये से चार पहिया वाहन खरीदा गया था। पुलिस ने लूट की रकम से खरीदा गया इयूलर टर्बो ईवी 1000 वाहन और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरोह राह चलते लोगों को निशाना बनाकर झपट्टा मारकर चेन छीनता था।

मामले में दो अन्य आरोपित अभिषेक वाल्मीकि और देव गुप्ता फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। गिरफ्तार अभिषेक गुप्ता का विभिन्न थानों में लूट, चोरी, हथियार अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम समेत कई मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें