स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं; लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं; लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

20 व 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की सीडीओ ने की समीक्षा

20 व 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की सीडीओ ने की समीक्षा
  • धीमी प्रगति वाले विभागों को तेजी लाने के निर्देश।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में जनपद में संचालित 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की लक्ष्यवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति प्रत्येक विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल लक्ष्य प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों का वास्तविक और शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्यों के अनुरूप किए जाने वाले सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति में आने वाली बाधाओं का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करे, ताकि निर्धारित अवधि में सभी लक्ष्य पूरे किए जा सकें। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अपेक्षित प्रगति न होने वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने के कड़े निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें