स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौत

आगरा एक्सप्रेसवे पर बोलेरो पलटी, पंजाब के बुजुर्ग दंपती घायल

आगरा एक्सप्रेसवे पर बोलेरो पलटी, पंजाब के बुजुर्ग दंपती घायल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या (297.300) पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पंजाब निवासी बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पंजाब नंबर (पीबी 10 केजी 3252) की बोलेरो से एक परिवार यात्रा कर रहा था। वाहन अमन चला रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक को चलते समय अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया।

तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के समय वाहन में चालक अमन के पिता नरेंद्र पाल सिंह पुत्र उजागर सिंह तथा माता जसविंदर कौर भी सवार थे। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। प्रभारी निरीक्षक काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होने लगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें