स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

भव्य स्वागत के बीच कानपुर देहात पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

भव्य स्वागत के बीच कानपुर देहात पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

कार्यकर्ताओं संगठनात्मक बैठकों एवं प्रबुद्ध वर्ग संवाद में लिया भाग

रवि कांत दूबे। कानपुर देहात

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आज जनपद कानपुर देहात आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर सीमा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जिले में उनके आगमन पर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यापक उत्साह देखने को मिला।

 

प्रबुद्ध वर्ग संवाद एवं विचार-विमर्श
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गांधी नगर, अकबरपुर में RSS के पूर्व संघ चालक रज्जन लाल मिश्र के साथ प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान “मोदी सरकार के 12 वर्ष” पूर्ण होने पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक
इसके पश्चात जिला कार्यालय में आयोजित पदाधिकारी परिचय बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। बैठक में प्रकाश पाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और सम्मान बनाए रखने पर बल दिया।

 

कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक संदेश
पंकज चौधरी ने कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने दी है, लेकिन यह जिम्मेदारी तभी सफल होगी जब कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी की प्राथमिकता है और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी खींचतान छोड़कर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

 

विकास, अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देश को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि “मोदी सरकार के 12 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे जनकल्याण अभियानों के अंतर्गत कार्यकर्ता जनता तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराएं। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को व्यापक रूप से साझा करें।

 


योग एवं जनकल्याण अभियान
उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर तक योग शिविरों के आयोजन के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनकल्याण शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। प्रमुख उपस्थित नेता कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने हनुमान जी का गदा भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं महामंत्री सत्यम सिंह चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सेंगर ने 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष रेणुका सचान जिला प्रभारी अशोक राजपूत सांसद देवेंद्र सिंह भोले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम शंखवार एमएलसी अविनाश सिंह चौहान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी अनिल शुक्ला वारसी भानु वर्मा बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान सहित पूर्व जिला अध्यक्ष आदि रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें