स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
माटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी

भारतीय निशानेबाजों की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता रजत पदक

भारतीय टीम ने कुल 1763 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता और इस दौरान खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। कजाखस्तान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय निशानेबाजों की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता रजत पदक
भारतीय ग्राफिक्स तिलोत्तमा सेन, विदरसा विनोद और आशी चौकसी सिल्वर मेडल के साथ।

नागोया। भारतीय निशानेबाजों तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी की तिकड़ी ने शनिवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। तिलोत्तमा और विदर्सा ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। 

भारतीय टीम ने कुल 1763 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता और इस दौरान खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। कजाखस्तान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में तिलोत्तमा और आशी ने शानदार प्रदर्शन किया। तिलोत्तमा ने कुल 590 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि विदर्सा 588 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं। आशी ने 585 अंक जुटाए।

नीलिंग और प्रोन चरण में तिलोत्तमा और आशी दोनों ने 395 अंक बनाए। आशी ने इनर-10 में 25 निशाने लगाए, जबकि तिलोत्तमा के 23 इनर-10 रहे। इसके बाद स्टैंडिंग पोजिशन में तिलोत्तमा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 590 अंक हासिल किए और शीर्ष तीन में जगह बनाई।

विदर्सा ने भी 588 अंकों के साथ व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में निशानेबाजों को नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग तीनों पोजिशन से निशाना लगाना होता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें