स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
माटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी

भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 की बड़ी जीत से की थी। इसके बाद भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-0 से हराया। जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की और पूल बी में अपना दबदबा कायम रखा।

भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को मेजबान जापान को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

काकामिगाहारा (जापान)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को मेजबान जापान को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और शुरुआती तीन क्वार्टर में तीन गोल करके जापान पर दबाव कायम रखा।

भारत की ओर से लालरेम्सियामी ने पांचवें मिनट में फील्ड गोल करके टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद इशिका चौधरी ने 30वें मिनट में रिबाउंड पर गोल करके भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। नवनीत कौर ने 36वें मिनट में शानदार स्टिकवर्क का प्रदर्शन करते हुए गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

जापान की ओर से शिहो कोबायाकावा ने 46वें मिनट में गोल किया, लेकिन भारतीय टीम ने इसके बाद मेजबान टीम को कोई और मौका नहीं दिया और 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 की बड़ी जीत से की थी। इसके बाद भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-0 से हराया। जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की और पूल बी में अपना दबदबा कायम रखा।

मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। लालरेम्सियामी ने पांचवें मिनट में फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार जापानी सर्कल में दबाव बनाया। हालांकि जापान की रक्षापंक्ति ने कई मौकों पर भारतीय हमलों को रोकने में सफलता हासिल की।

भारत को पहले हाफ में पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इनमें से केवल एक को ही गोल में बदल सकी। इस मौके पर भी भारतीय टीम को रिबाउंड से सफलता मिली। पहले हाफ के आखिरी दो मिनट में भारत ने तेजी से तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के शुरुआती शॉट को जापानी गोलकीपर ने रोक दिया, लेकिन रिबाउंड पर इशिका चौधरी ने गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी लय बरकरार रखी। तीसरे क्वार्टर के छठे मिनट में नवनीत कौर ने शानदार स्टिकवर्क दिखाते हुए बेहतरीन शॉट लगाया और भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद जापान पर दबाव और बढ़ गया।

जापानी खिलाड़ियों को भारतीय हाफ में प्रवेश करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। कुछ मौकों पर वे भारतीय सर्कल तक पहुंचीं, लेकिन मजबूत भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकीं।

हालांकि चौथे क्वार्टर में जापान ने बेहतर खेल दिखाया। क्वार्टर शुरू होने के तुरंत बाद 46वें मिनट में शिहो कोबायाकावा ने सर्कल के शीर्ष से शानदार शॉट लगाकर जापान के लिए पहला गोल किया। अनुभवी भारतीय गोलकीपर सविता इस प्रयास को रोक नहीं सकीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें