स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
माटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी

बारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक, तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे सेमीफाइनल और फाइनल

बारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। शहर में पहली बार आयोजित हो रही लखनऊ महिला क्रिकेट लीग पर बारिश लगातार भारी पड़ रही है। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी दिनभर जारी रही। इसके चलते लीग के दोनों मुकाबले रद्द करने पड़े। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। लगातार दूसरे दिन मैच नहीं होने से खिलाड़ियों के साथ आयोजक भी मायूस नजर आए।

शुक्रवार को पहला मुकाबला सेज फाल्कन और लखनऊ नवाबी क्वीन के बीच खेला जाना था, जबकि दूसरे मैच में आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स और लखनऊ शेरनीज आमने-सामने थीं। बारिश के कारण मैदान खेलने योग्य नहीं हो सका और दोनों मुकाबले रद्द कर दिए गए।

इससे पहले गुरुवार को भी बारिश ने लीग के मुकाबलों में खलल डाला था। बारिश के कारण पहला मैच निर्धारित पद्धति के आधार पर पूरा किया गया, जबकि दूसरा मुकाबला रद्द करना पड़ा था। शुक्रवार को मौसम में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन सुबह से रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।

लीग की डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली ने कहा कि लगातार बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने से उन्हें भी निराशा है। उन्होंने बताया कि लीग तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। सेमीफाइनल 27 सितंबर और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

सेज फाल्कन की कप्तान सोनाली सिंह ने कहा कि टीम ने अपना पहला मैच शानदार अंदाज में जीता था, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा था। टीम अगले मुकाबलों में भी जीत के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश ने तैयारियों पर पानी फेर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम जल्द साफ होगा और टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचेगी।

वहीं, लखनऊ शेरनीज की कप्तान अन्वेषा चटर्जी ने भी लगातार दो दिन मैच नहीं होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि टीम गुरुवार के मुकाबले के बाद शुक्रवार का मैच भी नहीं खेल सकी। टीम को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में मौसम साफ होगा और मुकाबले नियमित रूप से हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें