स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

बापू के आदर्शों पर चलें सभी: आयुक्त

गांधी व शास्त्री जयंती पर मण्डलायुक्त ने किया माल्यार्पण, हर तरफ रही रघुपति राघव राजा राम की गूंज

बापू के आदर्शों पर चलें सभी: आयुक्त

गोण्डा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयुक्त ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


मण्डलायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं जनसेवा के आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरे विश्व को शांति एवं मानवता का संदेश दिया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी प्रत्येक नागरिक को देशहित एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।


उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवाह्न किया कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने आचरण एवं कार्यशैली में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में कार्य करने का आवाह्न किया।


कार्यक्रम में देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को मण्डलायुक्त ने स्टडी टेबल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता, सत्य, अहिंसा, सादगी, सद्भाव एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें