स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

सीआईएससीई रीजनल एथलेटिक मीट में आशिनी देव यादव का शानदार प्रदर्शन, जीते एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक

सीआईएससीई रीजनल एथलेटिक मीट में आशिनी देव यादव का शानदार प्रदर्शन, जीते एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक

आजमगढ़। जिले की होनहार एथलीट आशिनी देव यादव ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर आजमगढ़ का नाम रोशन किया। उन्होंने वाराणसी जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं 4×100 मीटर रिले में उनकी टीम ने स्वर्ण और 4×400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया।

आशिनी देव यादव सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र, आजमगढ़ के निदेशक रामजनम यादव की पुत्री एवं ज्योति निकेतन स्कूल की छात्रा हैं। इससे पहले वाराणसी स्थित बीएलडब्ल्यू में आयोजित सीआईएससीई जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।

ग्रेटर नोएडा में 21 और 22 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यालय और वाराणसी जोन, बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद का गौरव बढ़ा है। अब आशिनी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें