स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

अभिषेक-तिलक की आतिशी बल्लेबाजी, भारत के सिर सजा स्वर्ण

अभिषेक-तिलक की तूफानी पारियों से भारत ने पाकिस्तान को 19 से दी मात

अभिषेक-तिलक की आतिशी बल्लेबाजी, भारत के सिर सजा स्वर्ण
अभिषेक-तिलक की आतिशी बल्लेबाजी, भारत के सिर सजा स्वर्ण

निशिन। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल में 19 रन से हराकर एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक बरकरार रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के जड़े। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। तिलक और दुबे ने छठे विकेट के लिए केवल पांच ओवर में 62 रन जोड़कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने शुरुआत में तेजी दिखाई, लेकिन भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने लगातार दबाव बनाए रखा। पाकिस्तान ने 39 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हसन नवाज और साइम अयूब ने पारी संभाली। नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे। हालांकि वह आखिरी गेंद पर शिवम दुबे का शिकार बने और शतक से चार रन दूर रह गए।

दुबे ने गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई और दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने भी दो-दो विकेट चटकाए। पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 44 रन की जरूरत थी। जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, जबकि दुबे ने अंतिम ओवर में 33 रन का बचाव करते हुए भारत की जीत पक्की कर दी।

इससे पहले भारत ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 81 रन बनाए। अभिषेक ने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण पर दबाव बना दिया। हालांकि बीच के ओवरों में भारत ने लगातार विकेट गंवाए और उसका स्कोर दो विकेट पर 93 रन से पांच विकेट पर 133 रन हो गया था। इसके बाद तिलक और दुबे ने मोर्चा संभाला और आखिरी ओवरों में जमकर रन बटोरे। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी इन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस तरह भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्रिकेट का स्वर्ण अपने नाम किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें