स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

अभिषेक-तिलक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने जीता एशियाई खेलों का गोल्ड

अभिषेक और तिलक के तूफानी अर्धशतकों से भारत ने बनाया 211 रन का बड़ा स्कोर

अभिषेक-तिलक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने जीता एशियाई खेलों का गोल्ड
अभिषेक-तिलक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने जीता एशियाई खेलों का गोल्ड

 निशिन । भारत ने एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। रोमांचक फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। भारत की महिला टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद पुरुष टीम ने भी शीर्ष स्थान हासिल कर एशियाई खेलों में क्रिकेट में भारत की दोहरी स्वर्णिम सफलता सुनिश्चित की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत छह विकेट पर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में हसन नवाज की 96 रन की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

अभिषेक ने 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए तथा महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण के खिलाफ उन्होंने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की। भारत के लिए तिलक वर्मा ने भी आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। तिलक और दुबे ने छठे विकेट के लिए सिर्फ पांच ओवर में 62 रन जोड़े।ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 रन बनाए। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 81 रन जुटाए और बाद में आक्रामक बल्लेबाजी से स्कोर को 211 तक पहुंचाया।

हसन नवाज ने अकेले संभाला मोर्चा

212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शुरुआती झटके देकर पाकिस्तान पर दबाव बनाया। इसके बावजूद हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को परेशानी में डाल दिया।नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल रहे। वह शतक से महज चार रन दूर रह गए। जब वह चार रन पर थे, तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच छोड़ दिया था।

नवाज को साइम अयूब का भी साथ मिला। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए। हालांकि शिवम दुबे ने साइम अयूब को आउट कर अहम साझेदारी तोड़ी। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को पवेलियन भेज दिया।

आखिरी ओवर में दुबे ने पलटा मैच

पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 44 रन की जरूरत थी। जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में 11 रन दिए। इसके बाद आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 33 रन चाहिए थे, लेकिन दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य का बचाव कर लिया।दुबे ने आखिरी गेंद पर हसन नवाज को आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म कर दीं और भारत ने 19 रन से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।भारत की ओर से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने पिछले साल एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पर मिली जीत का सिलसिला भी जारी रखा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें