स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीटराम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटकदीपोत्सव के दशक पर ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरीजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीटराम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटकदीपोत्सव के दशक पर ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी

अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, चार गिरफ्तार

अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, चार गिरफ्तार

बहन से छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली देने का भी आरोप, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करना एक ई-रिक्शा चालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इससे नाराज गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने उसके घर पहुंचकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों पर अपनी नाबालिग बहन से रास्ते में छेड़छाड़ करने, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पीड़ित के मुताबिक, उसने 26 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी। आरोप है कि गांव के ही आसिफ ने अपनी आईडी से रील के कमेंट सेक्शन में वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर उसे अभद्र गालियां दीं और मारपीट की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन जब स्कूल जाती है तो रास्ते में कुछ लोग उसे परेशान करने के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।आरोप है कि गत 28 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे आसिफ, वाहिद, अरबाज और फुरकान समेत दो अज्ञात लोग एकराय होकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए। 

वहां जातिसूचक अपशब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में युवक को काफी चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव से ही नामजद आरोपी आसिफ, वाहिद, अरबाज और फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें