आर्यन यादव के 97 रन व 3 विकेट की बदौलत सीएएल पर्पल की शानदार जीत
सीएएल येलो को 60 रन से हराया, ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आर्यन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। आर्यन यादव के 97 रन व 3 विकेट की बदौलत सीएएल पर्पल ने नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएएल येलो को 60 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
यश साहनी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल पर्पल ने निर्धारित 25 ओवर में 187 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन यादव ने 97 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आद्विक ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीहान सिंह और प्रियांश गौतम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि प्रफुल तिवारी को दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल येलो की टीम निर्धारित 25 ओवर में 127 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शुभ ने 36 और अव्यान सिंह ने 35 रन का योगदान दिया। सीएएल पर्पल की ओर से आर्यन यादव ने तीन विकेट और सूर्यांश पांडेय ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आर्यन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया



