स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौत

 कराटे चैम्पियनशिप में सीएमएस की आध्या चैहान ने जीता कास्य पदक

 कराटे चैम्पियनशिप में सीएमएस की आध्या चैहान ने जीता कास्य पदक

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-8 की प्रतिभाशाली छात्रा आध्या चौहान ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित द्वितीय दक्षिण एशियाई अण्डर-14 कराटे कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता सीनियर साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान एवं मालदीव के सर्वश्रेष्ठ कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

चैम्पियनशिप का आयोजन बांग्लादेश कराटे फेडरेशन एवं साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सीएमएस छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स  ऋषि खन्ना ने दी है।

श्री खन्ना ने बताया कि अण्डर-14 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए आध्या चैहान ने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प का परिचय दिया तथा कड़े मुकाबलों के बीच कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आध्या ने अपनी खेल प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि यह छात्रा अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर है।

श्री खन्ना ने बताया कि सीएमएस अपने छात्रों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु निरन्तर प्रोत्साहित करता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सीएमएस छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें