रूह कंपाने वाली वारदात! चाचा ने आठ वर्षीय भतीजे की गला रेतकर की हत्या, मां भी हमले में घायल

जमीनी विवाद में चाचा ने ली आठ साल के भतीजे की जान, घर में घूसकर की बेरहमी से हत्या

घर में घुसकर मासूम की निर्मम हत्या, बचाने दौड़ी मां भी जख्मी, एफआईआर दर्ज

पायनियर संवाददाता। निघासन-खीरी

जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तारानगर गांव में बीती गुरुवार देर रात जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया घर में सो रहे 8 वर्षीय मासूम बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाते समय उसकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन में चल रहा है पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी मुताबिक,थाना निघासन क्षेत्र की झंडी चौकी अंतर्गत ग्राम तारानगर में बृहस्पतिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय मासूम रवि की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बेटे को बचाने के लिए बीच में आई मां भी हमले में घायल हो गई।घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि परिवार का कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी वजह से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल मां का उपचार कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी। मासूम की हत्या से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निघासन पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम् कुमार ने बताया की हत्या का मुकदमा दर्ज कर आग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *