कानपुर। मैन ऑफ द मैच अध्यान शर्मा (8 रन पर 3 विकेट) और शिवांश रॉय (3विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत प्राइम एनलाइटन-एकादश ने 14वीं जेएनटी यू-12 क्रिकेट लीग में पर्फ़-एकादश को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया।
के-साउथ-ए मैदान पर खेले गए इस मैच में प्राइम एनलाइटन-एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ जब पफ-एकादश की पूरी टीम महज 15.5 ओवरों में 49 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से वेदांश ने सर्वाधिक 13 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने में पूरी तरह नाकाम रहे। प्राइम एनलाइटन-एकादश की तरफ से अध्यान शर्मा और शिवांश राय ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि तेजस अवस्थी ने 2 सफलताएं हासिल कीं।
जीत के लिए मिले 50 रनों के आसान लक्ष्य को प्राइम एनलाइटन-एकादश ने मात्र 9.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम की ओर से अद्रिक डी. ने नाबाद 17 रनों और अरिजीत ने 14 रनों की पारी खेलकर टीम को एक आसान और बड़ी जीत दिलाई।










