स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

दुर्गा-काली-सरस्वती पूजा और गणेश चतुर्थी के लिए पार्क बुकिंग पर 80% छूट

दुर्गा-काली-सरस्वती पूजा और गणेश चतुर्थी के लिए पार्क बुकिंग पर 80% छूट

गाजियाबाद। शहर में आगामी दिनों में होने वाले दुर्गा पूजा, काली पूजा, सरस्वती पूजा और गणेश चतुर्थी के धार्मिक आयोजनों को लेकर गाजियाबाद नगर निगम ने आयोजकों को बड़ी राहत दी है। महापौर सुनीता दयाल ने धार्मिक आयोजनों के लिए नगर निगम के उद्यान विभाग के अंतर्गत आने वाले पार्कों की बुकिंग में 80 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत लागू होगी।

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पार्कों और अन्य निर्धारित स्थलों पर प्रत्येक वर्ष दुर्गा, काली, सरस्वती पूजा और गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। धार्मिक आयोजनों को देखते हुए आयोजन समितियों की ओर से लंबे समय से पार्कों की बुकिंग फीस में छूट देने की मांग की जा रही थी। आयोजकों का कहना था कि शुल्क अधिक होने के कारण धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में आर्थिक परेशानी सामने आती है।

मामले को लेकर महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों के साथ वार्ता कर आयोजकों की मांग पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद महापौर की ओर से पत्र जारी कर पूर्व निर्धारित स्थानों पर पार्क आरक्षित करने के लिए सदन की बैठक द्वारा तय बुकिंग दरों में 80 प्रतिशत की छूट देने के निर्देश दिए गए।

धार्मिक आयोजनों में नगर निगम देगा सहयोग

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आस्था से जुड़े इन आयोजनों का आयोजन किया जाता है। नगर निगम की ओर से इन स्थलों के लिए शुल्क निर्धारित है और आयोजन समितियों को उसकी रसीद भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि समितियों की ओर से लगातार बुकिंग शुल्क में राहत की मांग की जा रही थी।

महापौर ने बताया कि नगर आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद आयोजकों को 80 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों को नगर निगम का सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना अनावश्यक आर्थिक दबाव के अपने कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से कर सकें।

नगर निगम प्रशासन के इस फैसले से दुर्गा पूजा, काली पूजा, सरस्वती पूजा और गणेश चतुर्थी के आयोजकों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर ने कहा कि नगर निगम धार्मिक आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुसार सुगम और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें